Tuesday, 15 December 2009

Anubhuti Srijan

अनुभूति सृजन आगरा की एक प्रमुख साहित्यिक पत्रिका रही है- संपादक-मनमोहन भारद्वाज रहे हैं. कुछ अंकों के प्रकाशन में संपादन सहयोग कार्यकारी संपादक के रूप में संजीव गौतम सुधांशु एवं ललित कुमार बंसल ने भी किया है. १९८६ में अनियत कालीन स्मारिका के रूप में शुरू हुई यह पत्रिका १९९० में त्रैमासिक के रूप में परिवर्तित हो गयी. १९९८ तक बहुत से अंक प्रकाशित किये गए हैं. डॉ. राजपति तिवारी, डॉ-राकेश कुमार सिंह एवं स्वर्गीय-डॉ.सुनील चौहान पत्रिका के परामर्श मंडल में रहे हैं. जल्दी ही इस पत्रिका में प्रकाशित साहित्य को इन्टरनेट पर उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है.

Monday, 30 November 2009

Freedom Movement and Agra

1857 में मेरठ और दिल्ली के साथ ही आगरा में भी आन्दोलन शुरू हो गया था.

राम प्रसाद बिस्मिल आगरा में तत्कालीन बलवंत राजपूत कालेज में पढ़ते थे और हॉस्टल में रहकर क्रांतिकारी आन्दोलन की व्यवस्था मज़बूत किया करते थे.

१९२४-३० के बीच आगरा क्रांतिकारी गतिविधियों का बड़ा गढ़ था. भगत सिंह, राजगुरु, बटुकेश्वर दत्त, भगवती चरण बोहरा, चंद्रशेखर आज़ाद आदि ने आगरा ही में रहकर बम बनाना सीखा और जिस बम को लाहौर अस्सैम्ब्ली में फैंका गया था वह भी आगरा में ही बनाया गया था.

Thursday, 19 November 2009

Defilement In Inland Fresh Water Resources" (Limnological Profile) by - Dr. Yashodhara Sharma

A new book title published today as "Defilement In Inland Fresh Water Resources" (Limnological Profile) writer - Dr. Yashodhara Sharma
It is an unique compilation of Yamuna-Ganga river water, and it's few canal water and also the nearby Pond water defilement in a research form. It is an authentic & extra ordinery work in the water pollution field. It showes the genetic reproduction loses of species who are water residents.

Monday, 21 September 2009

स्तम्भ प्रकाशन आगरा का साहित्यिक किताबों का प्रमुख प्रकाशन है। जिसके द्वारा आगरा के कई उत्कृष्ट लेखकों की पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। जिनमें निम्नलिखित प्रमुख हैं :-
१- आख़िर कब तक ? (काव्य संकलन) लेखक - गिरीश अश्क
२- अंधेरे के खिलाफ (कहानी संकलन) लेखक - डॉक्टर - राकेश कुमार सिंह
३- कोई वज़ह तो होगी (उपन्यास) लेखक - डॉक्टर - राकेश कुमार सिंह
4- मौन क्यों पिए हो? (काव्य संकलन) लेखक - डॉक्टर - राकेश कुमार सिंह
५- प्रकाश वृत्त (खंड काव्य) लेखक - डॉक्टर - श्याम लाल यादव 'राजेश'
६- अंकुर संबंधों के (काव्य संकलन) लेखक - डॉक्टर - श्याम लाल यादव 'राजेश'
७- आइना (ग़ज़ल संग्रह) लेखक - राजेन्द्र उपाध्याय 'बेगाना'
८- अनमोल मोती (गीता सार) लेखक - विपिन अग्रवाल
९- आपका बालक (बच्चे का पालन-पोषण) लेखक - सरमनलाल अग्रवाल 'सरन'
१०- बुद्धिमान राजकुमार (बालकथा) लेखक - राज किशोर शर्मा 'राजे'
11- Defilement In Inland Fresh Water Resources (Limnological Profile) Writer- Dr. Yashodhara Sharma
उपर्युक्त सभी किताबें (Rest of 11 Number, published in English) हिन्दी में प्रकाशित हैं और उपलब्ध हैं।
संपर्क:-

Monday, 14 September 2009

दहेज़ की Vedi

'दहेज़ की वेदी' नाटक जो दहेज़ समस्या पर आधारित है, आगरा में १४ सितम्बर २००९ जो कि 'हिन्दी दिवस' भी है को प्रकाशित हुआ है, लेखक हैं सरमन लाल अग्रवाल 'सरन'

Thursday, 10 September 2009

सूरदास, रसखान, रहीम, बनारसी दास, नज़ीर, ग़ालिब, मीर, जैसे मशहूर साहित्यकार आगरा की ही देन हैं. अबुल फज़ल, तानसेन, गंग कवि, इब्नेबतूता, ह्वेनसांग आदि के इतिहास और रचनाएँ आगरा में ही रची गयी हैं.

बाबरनामा, आइने अकबरी, तुजुके जहाँगीरी और बादशाहनामा जैसी आगरा और भारत के इतिहास को बयां करने वाली प्रमुख पुस्तकें यहीं रची गयी हैं.

संस्कृत महाकाव्य रामायण और महाभारत का प्रथम हिंदी अनुवाद आगरा में ही हुआ तथा यहीं से प्रकाशित भी हुआ है. 

डा. रामविलास शर्मा, डा. रांगेय राघव, बलबीर सिंह रंग जैसे साहित्य के शीर्ष पुरुष आगरा की ही मिटटी में पल्लवित पुष्प हैं.
क्या आप जानते हैं कि प्रथम 'तार सप्तक' के प्रकाशन के समय उसमें प्रकाशित सात कवियों में से ५ उस समय आगरा में ही थे?

Information

I have created this block to aware and up date the information about Agra Sahityik field. Please read and make touch with this blog, your litrery knowledge about Agra Hindi litreture will improve.

Thanks, 10 Sep. 2009